नवरात्रि 2018: जानें कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र
अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दु्र्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान मां अपने भक्तों की पुकार जरूर सुनती हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। नवरात्रि के नौ दिन के दौरान मां के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धदात्री की पूजा की जाती है। इन दिनों लोग व्रत रखते हैं और दसवें दिन कन्या पूजन के बाद व्रत खोलते हैं।
10 अक्टूबर (बुधवार) 2018 : घट स्थापन व मां शैलपुत्री पूजा, मां ब्रह्मचारिणी पूजा
11 अक्टूबर (बृहस्पतिवार ) 2018 : मां चंद्रघंटा पूजा
12 अक्टूबर (शुक्रवार ) 2018 : मां कुष्मांडा पूजा
13 अक्टूबर (शनिवार) 2018 : मां स्कंदमाता पूजा
14 अक्टूबरर (रविवार ) 2018 : पंचमी तिथि सरस्वती आह्वाहन
15 अक्टूबर (सोमवार) 2018 : मां कात्यायनी पूजा
16 अक्टूबर (मंगलवार ) 2018 : मां कालरात्रि पूजा
17 अक्टूबर (बुधवार) 2018 : मां महागौरी पूजा, दुर्गा अष्टमी, महानवमी
18 अक्टूबर (बृहस्पतिवार) 2018 : नवरात्री पारण
19 सितम्बर (शुक्रवार ) 2018 : दुर्गा विसर्जन, विजय दशमी
Post a comment