गायत्री मंत्र का नियमित जप करने से होते हैं ये 5 फायदे
गायत्री मंत्र का जप अगर सबसे ज्यादा किसी को फायदा पहुंचाता है वह छात्रों को। अगर कोई छात्र का मन पढ़ने में नहीं लगता है तो रोजाना गायत्री मंत्र का जप करने इस समस्या का निदान हो जाता है।
अगर किसी इंसान को संतान प्राप्ति करने में समस्या आ रही हो या फिर संतान को कई तरह की परेशानियां घेरे रहती है तो गायत्री मंत्र का जप करने से यह बाधा भी दूर हो जाती है।
यदि किसी लड़के या लड़की के विवाह में कोई देरी होती है तो सोमवार के दिन गायत्री मंत्र का 108 बार जप करने से विवाह कार्य में आने वाली सारी बाधांए दूर हो जाती है।
यदि नौकरी से परेशान हैं, व्यापार में लगातार नुकसान हो रहा है या फिर मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो गायत्री मंत्र का जाप करना सबसे शुभ माना जाता है। शुक्रवार के दिन पीले वस्त्र पहनकर गायत्री मंत्र का जाप करने से इस समस्या से निजात मिल जाती है।
गायत्री मंत्र के नियमित जप से गंभीर से गंभीर रोगो का नाश होता है। किसी भी शुभ मुहूर्त में कांसे के बर्तन में जल भरकर 108 बार गायत्री मंत्र का जप किया जाय तो रोग दूर भागते हैं।
Post a comment